Categories: UTTARAKHAND

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बंद होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में भारी बारिश के चलते जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। मानसून के इस सीजन में कई सड़क मार्ग बंद हो चुके हैं, जिससे यहां रहने वाले ग्रामीणों की जिंदगी पटरी से उतर गई है। सड़कों के बंद होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बंद हो गई है और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा से लगे हुए क्षेत्र सल्ला चिंगरी की, जहां 20,000 से ज्यादा की आबादी रहती है। इस क्षेत्र को मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से बंद है। रास्ते में पहाड़ से गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों ने इस क्षेत्र की लाइफलाइन को बंद कर दिया है, जिसके कारण अब जिला मुख्यालय तक आने के लिए ग्रामीणों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

चुनौतीपूर्ण है बीमारों को अस्पताल पहुंचाना

यहां बीमार लोगों को गांव वाले स्ट्रेचर के माध्यम से पहाड़ी रास्तों से लाते हैं, जो काफी जोखिम भरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खुलवाने को लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सड़क को खोलने के लिए एक जेसीबी मशीन लगी हुई है, लेकिन एक जेसीबी इस काम के लिए पर्याप्त नहीं है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

4 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

5 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

6 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

6 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago