देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज (गुरुवार) को आपदाग्रस्त उत्तराखंड के दौरे को लेकर राजधानी देहरादून, खासकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा है।
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री के हवाई सर्वेक्षण के मार्ग तक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग देकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडीजी (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने खुद सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए हर हाल में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, जौलीग्रांट और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री शाम करीब 4:15 बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे।
हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री शाम 5 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।इस बैठक में आपदा से हुए नुकसान और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कुछ आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खुद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए थे।प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…