UTTARAKHAND

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के युवाओं और नियोक्ताओं को मिलेंगे ₹21.12 करोड़

19 जून को दिल्ली के विज्ञान भवन से पीएम मोदी करेंगे मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता, देशभर में लाइव जुड़ेंगे 200 औद्योगिक क्षेत्र

रोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का बड़ा कदम
PMVBRY योजना

देहरादून के मुख्य सेवक सदन में समानांतर कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि, बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र

देहरादून | देशभर के युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 19 जून को एक विशाल राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जहां पीएमवीबीआरवाई (PMVBRY) योजना के तहत देशभर के पात्र कर्मचारियों और नियोक्ताओं को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी।
इस पहल को व्यापक बनाने के लिए देश के 200 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों और राज्यों की राजधानियों में समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा भी 19 जून को मुख्य सेवक सदन (मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गढ़ी कैंट) में एक विशेष राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही हरिद्वार और सेलाकुई में भी इसी तरह के समारोह आयोजित होंगे।
उत्तराखंड (देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय) की बड़ी उपलब्धियां:
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय, देहरादून के अनुसार PMVBRY योजना के दोनों भागों के तहत प्रदेश में बेहतरीन कार्य हुआ है।

कर्मचारियों को लाभ (भाग-A): योजना के तहत देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जून 2026 में 902 प्रतिष्ठानों के 3,991 कर्मचारियों को लगभग ₹2.22 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी। इससे पहले मार्च 2026 में ₹57.60 लाख बांटे जा चुके हैं। इस प्रकार प्रथम 9 महीनों में कुल 4,976 नए कर्मचारियों को लगभग ₹2.80 करोड़ का लाभ मिलेगा।

नियोक्ताओं को बढ़ावा (भाग-B):— अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को जून 2026 में ₹15.82 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी (मार्च 2026 में ₹2.50 करोड़ दिए गए थे)। कुल मिलाकर उत्तराखंड के नियोक्ताओं को अब तक ₹18.32 करोड़ का लाभ मिलना तय हो चुका है।

कुल वितरण: प्रदेश में कर्मचारियों और नियोक्ताओं को मिलाकर कुल ₹21.12 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जा रहा है।

TV10 INDIA नॉलेज:— जानिए क्या है PMVBRY योजना और इसके मुख्य प्रावधान
यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी रोजगारोन्मुखी योजना है, जिसका कुल परिव्यय ₹99,446 करोड़ है। इसके तहत देशभर में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। यह योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित रोजगारों पर लागू है।

सीधे खाते में जाएगा पैसा (DBT):
कर्मचारियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि ‘आधार ब्रिज पेमेंट सिस्टम’ (ABPS) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होगी, जबकि कंपनियों (नियोक्ताओं) को यह राशि उनके PAN-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाएगी।

देहरादून के कार्यक्रम में सजेंगे दिग्गज, युवाओं को मिलेंगे जॉइनिंग लेटर
देहरादून में आयोजित होने वाले समानांतर कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्य के काबीना मंत्रीगण, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान योजना के तहत नव नियुक्त युवाओं को उनके नियोक्ताओं द्वारा सीधे नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) भी वितरित किए जाएंगे, जो उत्तराखंड में सामाजिक सुरक्षा और औपचारिक रोजगार विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

12 mins ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

20 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

20 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

23 hours ago