Categories: Life Style

आलू में छिपा है सुंदरता का खजाना

नई दिल्ली: रसोई का जादू हर चीज़ में छुपा होता है, और आपकी त्वचा के लिए भी यहाँ कुछ जादुई उपाय हैं! हां, आपने सही सुना, आलू आपकी त्वचा के लिए एक सहायक हो सकता है। आलू का रस वास्तव में चेहरे के लिए एक जादुई अद्भुत उपाय है, जो आपकी त्वचा के साथ खेलता है और उसे नया जीवन देता है।

आलू के रस के फायदे:

आलू का रस स्किन पर लगाने से स्किन को काफी फायदा होता है। आलू में मौजूद एंजाइम और विटामिन सी की मौजूदगी स्किन को चमकदार बनाता है। आलू के जूस से धूप से डैमेज स्किन ठीक होती है। आलू का रस चेहरे पर लगाने से रंगत निखारने में मदद मिलती है और यह दाग-धब्बों सहित मुहासों को भी कम करता है। 

आलू में पाया जाने वाला एजेलिक एसिड पिंपल्स और रेडनेस से लड़ता है, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी और साफ होती है। यह स्किन के पोर्स को खोलता है और डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

ऐसे करें आलू के रस का इस्तेमाल:

  • आलू और नींबू का रस: नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आलू का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। इस मिश्रण को लगाने से आपके स्किन से दाग-धब्बे और कालापन दूर होता है।
  • आलू का रस: अगर आपकी आँखों की नीचे डार्क सर्कल बहुत ज़्यादा आ गया है तो उसे दूर करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल करें। आलू के दो बड़े बड़े स्लाइस काटें जो आपकी आंखों को ढकने के लिए पर्याप्त हों।  इन स्लाइस को काटकर उन्हें ठंडे पानी में डुबोएं और इसे अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए रखें। हफ्ते में दो बार ये नुस्खा आज़माएं इससे धीरे-धीरे डार्क सर्कल गायब होगा।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

7 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

8 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

8 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

11 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago