Categories: Web Stories

जीवन बदलने की क्षमता रखते हैं नीम करोली बाबा के ये विचार

नई दिल्ली। Neem Karoli Baba:मान्यता है कि बाबा नीब करौरी को हनुमान जी की उपासना से अनेक चामत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं। लोग उन्हें हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं।  नीम करोली बाबा में कई लोगों की आस्था है। इन्हें 20वीं सदी के महान संतों में गिना जाता है। उनकी ख्याति केवल देश तक सीमित नहीं है,बल्कि विदेशों में नीम करोली बाबा काफी लोकप्रिय हैं। उनके द्वारा किए गए चमत्कारों को लोग आज भी याद करते हैं।

उत्तराखंड में बाबा नीम करोली का कैंची धाम स्थापित है जहां लोग अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने अपने जीवन में ऐसे कई विचार दिए हैं जिन्हें जीवन में उतारने से व्यक्ति सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है।

नीम करोली बाबा सभी से प्रेम भाव रखते थे। उनका मानना था कि यदि व्यक्ति संसार में हर किसी से प्रेम करेगा, तो संसार आधे से ज्यादा दुख और कष्ट समाप्त हो जाएंगे। नीम करोली बाबा का यह भी कहना था कि व्यक्ति को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि यही व्यक्ति के दुखों का कारण बनता है। अपने इसी घमंड के कारण अंत में व्यक्ति अकेला पड़ जाता है और परेशानियों से घिर जाता है। छल-कपट की जगह ईश्वर को पाने की इच्छा रखनी चाहिए। क्योंकि नीम करोली बाबा का कहना था कि अगर आप ईश्वर पर भरोसा रखेंगे, तो वह भी आपका ध्यान रखेंगे और मुश्किल परिस्थितियों से उभरने में आपकी सहायता करेंगे। नीम करोली बाबा के अनुसार, संत आदि से कभी भी बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। यदि आप उनका सम्मान नहीं कर पा रहे हैं, तो उनका अपमान भी न करें, अन्यथा आपको दुख और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। साथ ही आपके घर से कोई भूखा न जाने पाए। इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपको जीवन में ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होगी और कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बाबा के नतमस्तक हो चुके हैं ये विदेशी भक्त

बाबा के भक्तों में एक आम आदमी से लेकर अरबपति-खरबपति तक शामिल हैं। बाबा के इस पावन धाम में होने वाले नित-नये चमत्कारों को सुनकर दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर खिंचे चले आते हैं। बाबा के भक्त और जाने-माने लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने मिरेकल आफ लव नाम से बाबा पर पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में बाबा नीब करौरी के चमत्कारों का विस्तार से वर्णन है। इनके अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स, एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी विदेशी हस्तियां बाबा के भक्त हैं। 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

9 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago