UTTARAKHAND

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर सकती हैं हॉर्स राइडिंग एरिना और फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण, छह खास घोड़े बनेंगे नया आकर्षण

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून के राष्ट्रपति निकेतन में नवनिर्मित हॉर्स राइडिंग एरिना और एक नए फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण कर सकती हैं। इन नए विकास कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून में स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है और सभी निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

हॉर्स राइडिंग एरिना: नया आकर्षण केंद्र

देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन परिसर में बनाया गया हॉर्स राइडिंग एरिना एक नया और अनूठा आकर्षण होगा। यहां आम जनता को प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड (PBG) के घोड़ों को करीब से देखने और उनकी देखभाल के तरीकों को जानने का मौका मिलेगा।इस एरिना के लिए विशेष रूप से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड के छह घोड़े लाए जा रहे हैं, जो अपनी गरिमा और परंपरा के गौरवशाली प्रतीक माने जाते हैं।

पहाड़ी वास्तुकला वाला फुटओवर ब्रिज

इन परिसरों तक लोगों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजपुर रोड पर एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण भी पूरा हो चुका है।लगभग 32 मीटर लंबे और चार मीटर चौड़े इस ब्रिज को पारंपरिक पहाड़ी वास्तुशिल्प की शैली में बनाया गया है। आगंतुकों की सुविधा के लिए इसके दोनों ओर लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रपति सचिवालय के जन संपर्क अधिकारी कुमार समरेश ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की आगामी यात्रा के दौरान इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किए जाने की प्रबल संभावना है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसी साल 20 जून को राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का लोकार्पण किया था, जो पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।पिछले चार महीनों में इन स्थलों पर हजारों लोग भ्रमण कर चुके हैं। इन नए आकर्षणों के जुड़ने से देहरादून में पर्यटन की संभावनाएं और भी बढ़ जाएंगी।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

19 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

20 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

20 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago