Categories: Politics

ओडिशा में पीएम मोदी का रोड शो, एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

ओडिशा: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े। जनपथ रोड पर पीएम के रोड शो की तैयारी पहले से ही चल रही थी। यह रोड शो राम मंदिर के पास बीजेपी मुख्यालय से शुरू हुआ। वही विहार चौराहे पर जाकर यह रोड शो खत्म हुआ। इस दौरान ओडिशा की कला, संस्कृति और परंपरा देखने को मिली। रोड शो में 150 महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने पसपल्ली साड़ी पहनी थी।

भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में किसी भी सीट पर कमी नहीं छोड़ रही है। पीएम मोदी खुद अधिकतर सीटों पर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और बीजेपी उम्मीदवार को जीत दिलाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ओडिशा में भी वह दो लोकसभा सीटों में जाकर प्रचार कर चुके हैं। अब वह तीन अन्य सीटों पर प्रचार करेंगे। इस रोड शो के बाद वह राजभवन में आराम करेंगे और शनिवार को वह तीन रैलियां करने वाले हैं। शनिवार रात वह एक और भव्य रोड शो का हिस्सा बनेंगे।

शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने प्रचार में पूरा दम-खम लगाया। उन्होंने दिन की शुरुआत महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी सभा से की। इसके बाद वह तेलंगाना के महबूबनगर में रैली करने पहुंचे और हैदराबाद में भी सभा की। इसके बाद वह ओडिशा आए और यहां रोड शो किया। लोकसभा चुनाव में तीन चरण का मतदान हो चुका है और चार चरण बचे हुए हैं। ऐसे में चुनाव के बीचो बीच सभी दल पूरा दम-खम लगा रहे हैं और मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी के लिए सबसे बड़ा चेहरा पीएम मोदी हैं। यही वजह है कि वह लगातार रैलियां और चुनावी सभा कर रहे हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

16 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

16 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

16 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

17 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

19 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

22 hours ago