UTTARAKHAND

क्लीन शहर के लिए जन भागीदारी जरूरी: विकास शर्मा


— महापौर ने शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

यामीन अंसारी, रुद्रपुर। सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद महापौर विकास शर्मा ने अचानक शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण मित्रों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं । साथ ही सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

महापौर ने विभिन्न स्थानों पर मौजूद स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम के प्रयासों में सहयोग देने की अपील भी की।

महापौर शर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है, लेकिन यह कार्य तभी सफल होगा जब नागरिक भी जागरूकता के साथ इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

महापौर ने कहा जब तक स्वच्छता को लेकर आमजन खुद आगे नहीं आएंगे, तब तक शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाना संभव नहीं है। सामूहिक प्रयास ही स्वच्छता अभियान को सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि निगम के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर नगर निगम को प्रदेश के सभी नगर निगमों में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी रुद्रपुर की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। आने वाले समय में इस रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए निगम पूरी तरह प्रयासरत है।

महापौर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जल्द ही नगर निगम को 25 नए कूड़ा वाहन प्राप्त होंगे, जिससे सफाई व्यवस्था में और अधिक तेजी और मजबूती आएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पर्यावरण मित्रों को निर्देश दिये कि जहां भी सफाई व्यवस्था में कमी दिखाई दे, वहां तुरंत प्रभाव से स्थिति को सुधारें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

9 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago