UTTARAKHAND

रुद्रपुर को मिलेगी नई धार्मिक पहचान: मेयर ने गोल्ज्यू मंदिर में किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास, शहर में स्थापित होंगे ‘त्रिशूल’ और ‘डमरू’

यामीन अंसारी, रूद्रपुर: शहर की धार्मिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महापौर विकास शर्मा ने गंगापुर रोड स्थित प्रसिद्ध गोल्ज्यू देवता मंदिर परिसर में एक सामुदायिक भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस बहुप्रतीक्षित भवन का निर्माण कार्य नारियल फोड़कर और पहली ईंट रखकर शुरू किया गया।यामीन अंसारीरूद्रपुर: शहर की धार्मिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महापौर विकास शर्मा ने गंगापुर रोड स्थित प्रसिद्ध गोल्ज्यू देवता मंदिर परिसर में एक सामुदायिक भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस बहुप्रतीक्षित भवन का निर्माण कार्य नारियल फोड़कर और पहली ईंट रखकर शुरू किया गया।

शुक्रवार को आयोजित इस शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर का शैल परिषद के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर शर्मा ने कहा, “गोल्ज्यू देवता मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां धार्मिक आयोजनों के लिए एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे पूरा करते हुए आज हमें बेहद खुशी हो रही है।”

शहर के चौराहों पर दिखेंगी धार्मिक कलाकृतियाँ

महापौर ने अपनी भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए घोषणा की कि भगवान ‘रूद्र’ के नाम पर बसे इस शहर को एक विशिष्ट धार्मिक पहचान दी जाएगी। उन्होंने बताया, “नगर निगम जल्द ही इंदिरा चौक पर एक विशाल ‘त्रिशूल’ और डीडी चौक पर महादेव का ‘डमरू’ स्थापित करने जा रहा है। इसका मॉडल तैयार है और जल्द ही काम शुरू होगा।” उन्होंने कहा कि शहर के अन्य प्रमुख चौराहों को भी इसी तरह के धार्मिक प्रतीक-चिह्नों से सुसज्जित किया जाएगा।

महापौर ने आश्वासन दिया कि नगर निगम शहर के सभी प्रमुख ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे, पार्षद श्रीमती महेंद्री शर्मा, एडवोकेट दिवाकर पांडेय, गोपाल पटबाल, डी.के. दनाई, राजेंद्र बलौदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

9 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

10 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

10 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

13 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago