राजस्थान: राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। अब शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है, और साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभागों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को बादल गरजने के साथ, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आंधी बारिश की गतिविधियां 12 अप्रैल को भी कहीं-कहीं हो सकती हैं।
मौसम में बदलाव से कुछ जिलों में गर्मी से हल्की राहत मिली है। शनिवार और रविवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने की संभावना है, और कहीं-कहीं तेज अंधड़ यानी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी बता दें कि पिछले 24 घंटों में जोधपुर में 41 और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…