राम मंदिर के लिए खुद को ‘फकीर’ कहने वाले इस शख्स ने दिया सबसे ज्यादा दान


– मोरारी बापू ने 18.6 करोड़ रुपये का दानसेवा की
– 24 फरवरी से 3 मार्च तक अयोध्या में राम कथा करेंगे।

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर को अब तक करीब 5,500 करोड़ से ज्यादा दान मिल चुका है। इसके अलावा चंदा अभी भी दिया जा रहा है। पीएम मोदी की मौजूदगी में नव-निर्मित मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। राम मंदिर के लिए दान करने वालों में एक राम भक्त ऐसे भी हैं, जो खुद को ‘फकीर’ कहते हैं, लेकिन दिल से काफी अमीर है। हम बात कर रहे हैं आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक मोरारी बापू की। मोरारी बापू ने राम मंदिर के लिए देशभर में सबसे अधिक चंदा दिया है। राम कथा के जानेमाने कथावाचक मोरारी बापू अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दानदाता के रूप में सबसे आगे रहे हैं।


दिया इतने करोड़ का दान
छह दशकों से भी ज़्यादा समय तक रामायण का प्रचार-प्रसार करने के लिए जाने जाने वाले बापू ने कुल 18.6 करोड़ रुपये का दानसेवा किया है। यह धनराशि भारत में 11.30 करोड़ रुपये, यूके और यूरोप से 3.21 करोड़ रुपये साथ ही अमेरिका, कनाडा तथा कई अन्य देशों से 4.10 करोड़ रुपये के योगदान से इकट्ठी की गई थी। अगस्त 2020 में, कोविड-19 जैसे मुश्किल के समय में जब गुजरात के पिठोरिया में एक ऑनलाइन कथा हुई थी। उस दौरान मोरारी बापू ने जनता को अपील की थी। उस अपील में मोरारी बापू ने राम मंदिर के निर्माण में योगदान देने की अपनी गहरी इच्छा व्यक्त की थी, उसके बदले ये उदार धन इकट्ठा हुआ है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

7 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

8 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

8 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

11 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago