प्रभु राम के लिए अफगानिस्तान से भी आया उपहार

अयोध्या। दुनिया भर से श्री राम मंदिर के लिए उपहार आ रहे हैं जिसमें अफगानिस्तान भी शामिल है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कश्मीर, तमिलनाडु और अफगानिस्तान से मिले उपहार श्रीराम मंदिर के ‘यजमान’ अनिल मिश्रा को सौंपे हैं.

‘मुस्लिम भाई बहनों ने कहा – हमारे मजहब अलग लेकिन पूर्वज एक’
आलोक कुमार ने दावा किया है कि श्री राम मंदिर निर्माण से मुस्लिम समुदाय में भी खुशी है. उन्होंने कहा “कश्मीर से मुस्लिम भाई-बहन मुझसे मिलने आए और राम मंदिर निर्माण पर खुशी जताई और कहा कि भले ही हम अलग-अलग धर्मों को मानते हैं, लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं. उन्होंने जैविक रूप से उत्पादित 2 किलो शुद्ध केसर सौंपा.”

काबुल नदी का जल भी उपहार में मिला
आलोक कुमार ने बताया है कि दुनिया के दूसरे देशों के अलावा अफगानिस्तान से भी खास तोहफा मिला है. वहां की मशहूर नदी काबुल जिसे स्थानीय भाषा में “कुभा” कहा जाता है, उसका जल श्री राम मंदिर में भगवान राम के अभिषेक के लिए उपहार के तौर पर मिला है. आलोक कुमार कहते हैं, “तमिलनाडु के रेशम निर्माताओं ने श्री राम मंदिर का चित्र बुनी गई रेशम की चादर भेजी है.अफगानिस्तान से कुभा (काबुल) नदी का जल श्री राम के ‘अभिषेक’ के लिए भेजा गया है.”

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

7 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

7 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

11 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

13 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

13 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago