Categories: sports news

रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, गाबा टेस्ट के बाद की घोषणा

देहरादून। टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास की घोषणा कर दी है. वे अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे. अश्विन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच द गाबा में खेले गए टेस्ट मैच के बाद यह घोषणा की. अश्विन का अब तक दमदार रिकॉर्ड रहा है. वे बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखा चुके हैं. अश्विन का टेस्ट के साथ-साथ वनडे क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. उन्होंने ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास का ऐलान किया.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. अश्विन ने इस टेस्ट मैच के बाद संन्यास की घोषणा की. कप्तान रोहित शर्मा भी अश्विन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे. अश्विन का करियर शानदार रहा है. उन्होंने टेस्ट में 537 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 3503 रन भी बनाए हैं. अश्विन का वनडे और टी20 में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है. लेकिन भारत का यह सितारा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएगा.

यह मेरा आखिरी दिन –

अश्विन ने संन्यास को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”बतौर भारतीय क्रिकेटर इंटरनेशनल लेवल पर यह मेरा आखिरी दिन है.” अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक नजर आए. उनके साथ कप्तान रोहित भी बैठे थे.

ऐसा रहा अश्विन का टेस्ट करियर –

अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 3503 रन बनाए. अश्विन ने टेस्ट में 6 शतक और 14 अर्धशतक जड़े हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 124 रन रहा. वे भारत के लिए कई बार मुश्किल परिस्थिति में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. अश्विन ने बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी कमाल दिखाया. उन्होंने इस दौरान 537 विकेट झटके. अश्विन का एक टेस्ट पारी में 59 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

अश्विन ने वनडे-टी20 में भी दिखाया कमाल –

अश्विन भारत के लिए 116 वनडे मैच खेल चुके हैं. इसमें 707 रन बनाए हैं. इसके साथ ही 156 विकेट भी झटके हैं. अश्विन का एक वनडे मैच में 25 रन देकर 4 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया के स्पिनर अश्विन भारत के लिए 65 टी20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 72 विकेट लिए हैं. वे इस फॉर्मेट की 19 पारियों में 184 रन बना चुके हैं.

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

1 hour ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

21 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

21 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

22 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

1 day ago