देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए दिल्ली बस संचालन में आई चुनौती के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित कदम उठाते हुए 100 नई बीएस-6 डीजल बसों की खरीद और 100 सीएनजी बसों को अनुबंधित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
दिल्ली में बीएस-4 और उससे नीचे के मानकों की बसों पर रोक लगने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए दिल्ली रूट पर बस सेवा का संचालन कठिन हो गया था। बीएस-6 बसों की कमी ने निगम के संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया।
परिवहन निगम ने इससे पहले 175 नई बसों (100 डीजल, 75 सीएनजी) खरीदने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन यह प्रस्ताव शासन में अटका हुआ था। अमर उजाला ने 18 नवंबर को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को प्रस्ताव पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने बीएस-6 मानक की 100 डीजल बसों की खरीद और 100 सीएनजी बसों को अनुबंधित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अब परिवहन निगम तेजी से निविदा प्रक्रिया को पूरा करेगा। इन 200 नई बसों के मिलने के बाद दिल्ली रूट पर संचालन में आई परेशानियों का समाधान हो जाएगा। परिवहन निगम के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होगी और यात्रियों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
इस निर्णय से उत्तराखंड से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों को न केवल बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि निगम की आय में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री धामी के इस त्वरित निर्णय से निगम को अपने संचालन को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी और दिल्ली रूट पर सेवा फिर से मजबूती से शुरू हो सकेगी।
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…