देहरादून। बीते काफी समय से भीषण गर्मी झेल रहे उत्तराखंड के लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद अचानक प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया।
देहरादून समेत प्रदेश के तमाम हिस्सों में राहत की बारिश हुई। जिससे लोगों को राहत मिली है।
दोपहर बाद देहरादून, मसूरी, धनोल्टी चकराता समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई । जिससे देहरादून का तापमान नीचे लुढ़क गया है। वही गर्म हवाओं से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश से आने वाले दिनों में भी लोगों को प्रचंड गर्मी और गर्म हवाओं से राहत मिलेगी।
आपको बता दें की मौसम विभाग ने 19 जून को प्रदेश भर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी जो कि सटीक साबित हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 तारीख के बाद 23 जून तक बारिश की कम संभावना है लेकिन 24 और 25 जून को फिर से प्रदेश भर में बारिश होगी।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…