देहरादून: पर्यटन को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से योगनगरी ऋषिकेश को देश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में स्थान दिया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी। इसके तहत, 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
यह परियोजना न केवल साहसिक जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यटकों को रोमांच और सुविधा से भरपूर अनुभव भी प्रदान करेगी। साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, जिससे राज्य की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।
राफ्टिंग बेस स्टेशन के अलावा, ऋषिकेश में पर्यटन संबंधी अन्य बुनियादी ढांचों को भी बेहतर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना के क्रियान्वयन से राज्य का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छूएगा और उत्तराखंड विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास पहचान बनाएगा।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…