ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश में दिवाली मेले की तैयारी के तहत चल रहे एक फैशन शो के ऑडिशन में हिंदू रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस ऑडिशन में जब युवतियां रैंप वॉक कर रही थीं, तो संगठन के सदस्य वहां पहुंच गए और कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ बताते हुए उसे तुरंत बंद करने की मांग करने लगे.
घटना के दौरान आयोजकों और हिंदू रक्षा संगठन के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि तीर्थनगरी में छोटे कपड़ों में युवतियों का रैंप वॉक करवाना हमारी संस्कृति के खिलाफ है.वहीं, एक अन्य संगठन, हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजू भटनागर ने भी ऑडिशन को रोकने की मांग करते हुए युवतियों को घर लौटने को कहा.
विरोध और बढ़ते तनाव को देखते हुए आयोजकों को पुलिस को सूचना देनी पड़ी. हालांकि, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया.
दूसरी ओर, कार्यक्रम के आयोजकों और ऑडिशन में भाग ले रही युवतियों ने इस विरोध को निराधार बताया.क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी ने कहा कि यह केवल एक फैशन शो का ऑडिशन था. प्रतिभागियों ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब उनके अभिभावकों को कोई समस्या नहीं है, तो फिर ये संगठन क्यों विरोध कर रहे हैं.
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…