UTTARAKHAND

ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश (लक्ष्मणझूला): ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां गंगा नदी के एक प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचने के दौरान उत्तर प्रदेश के दो युवक तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया है।

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगावां सादात के रहने वाले चार दोस्त लक्ष्मणझूला क्षेत्र के ‘डबल ट्रिपल बीच’ के पास घूमने आए थे। 21 मई की शाम को इनमें से दो युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वे गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गए। साथ में मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों नदी में डूब गए।

डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25 वर्ष, पुत्र अली अब्बास) और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष, पुत्र नसीम अख्तर) के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ का सर्च अभियान
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कार्रवाई शुरू की। बुधवार सुबह से ही एसडीआरएफ के डीप डाइवरों (गोताखोरों) और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से नदी में गहन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह घटना हुई वह क्षेत्र पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित घोषित किया गया है।

एसडीआरएफ की अपील
इस हादसे के बाद एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से विशेष अपील की है। विभाग ने कहा है कि लोग नदी के तेज बहाव को देखते हुए प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर जाने से बचें और नदी किनारे जाते समय पूरी सावधानी बरतें।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

15 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

15 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

19 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

21 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

21 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago