ऋषिकेश: उत्तराखंड के विकास को नई रफ्तार देने वाला ड्रीम प्रोजेक्ट ‘ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट‘ अब अपने अंतिम और सबसे तेज दौर में पहुंच गया है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के नेतृत्व में पहाड़ का सीना चीरकर बनाई जा रही सुरंगों का काम रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा है।
परियोजना के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) हिमांशु बड़ोनी ने बताया कि प्रोजेक्ट को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए एक साथ कई मोर्चों पर काम चल रहा है। सुरंगों की खुदाई के साथ-साथ फाइनल लाइनिंग, ट्रैक बिछाने, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और स्टेशन भवनों के निर्माण का काम समानांतर (Parallel) तरीके से किया जा रहा है।
इस 125 किलोमीटर लंबे रेल नेटवर्क के शुरू होते ही पहाड़ी रास्तों की कठिन और थकाऊ यात्रा इतिहास बन जाएगी।
परियोजना में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
RVNL के अनुसार, साल 2028 तक ब्यासी सेक्शन तक ट्रेनों का कमर्शियल संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद पूरी परियोजना को चालू कर उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल को सीधे देश के आधुनिक ब्रॉडगेज रेल नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत ‘योग नगरी ऋषिकेश’ रेलवे स्टेशन से हो चुकी है। यह रेल नेटवर्क न केवल चारधाम यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, होमस्टे, होटल कारोबार और एडवेंचर टूरिज्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
अधिकारी का बयान:“प्रोजेक्ट का काम तय शेड्यूल के अनुसार पूरी रफ्तार से चल रहा है। समय बचाने के लिए खुदाई, ट्रैक लिंकिंग और स्टेशन निर्माण एक साथ किए जा रहे हैं ताकि देश-विदेश से आने वाले चारधाम यात्रियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।”— हिमांशु बड़ोनी, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल), RVNL
काठमांडू: नेपाल-चीन सीमा पर स्थित रासुवागढ़ी क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से…
देहरादून: पड़ोसी राज्यों में लंपी रोग (Lumpy Skin Disease) के बढ़ते मामलों को देखते हुए…
देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।…
पिरान कलियर दरगाह पिरान कलियर (हरिद्वार): विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स…
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचे के…
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में जहां पानी की कमी, जंगली जानवरों के आतंक…