रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने लगे। इनकी चपेट में आकर एक यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे एक यात्री वाहन गंगोत्री धाम से केदारनाथ की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन काकड़ागाड़ के समीप पहुंचा, अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। जब तक चालक कुछ समझ पाता, वाहन का अगला हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, यहां तक कि पिछला टायर भी निकल गया।
हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38) पुत्र राय सिंह रावत, निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्री शैलेश कुमार (24) पुत्र मोहन लाल, निवासी छत्तीसगढ़, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
घायल यात्रियों की सूची:
ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि मृतक चालक राजेश रावत का वाहन यात्रियों ने टिहरी से बुक किया था। पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने वाहन चालक के सिर और छाती को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…