UTTARAKHAND

रुद्रपुर में दशहरा से पहले धराशायी हुए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले, मौसम बना विलेन

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में विजयदशमी के पर्व पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब दहन से कुछ घंटे पहले ही रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशालकाय पुतले तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर आ गिरे. इस घटना से तीनों पुतले बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आयोजकों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि, आयोजकों ने दर्शकों को निराश न करने का वादा करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है.

यह घटना रुद्रपुर के गांधी पार्क की है, जहां हर साल की तरह इस बार भी दशहरे पर रावण दहन की भव्य तैयारियां की गई थीं. आयोजकों द्वारा 65 फीट का रावण और 60-60 फीट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतले स्थापित किए गए थे.ये पुतले करीब तीन महीने की मेहनत के बाद रामपुर से आई एक टीम ने तैयार किए थे और इनकी लागत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है.

गुरुवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. हवा का जोर इतना तेज था कि विशालकाय पुतले उसके दबाव को झेल नहीं पाए और एक-एक कर धड़ाम से नीचे आ गिरे.पुतलों के गिरने से किसी का सिर टूट गया तो किसी का हाथ, पैर क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत यह रही कि इस घटना के समय पुतलों के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

इस अप्रत्याशित घटना के बाद शाम को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडराने लगे. हालांकि, आयोजन समिति के सदस्य हरीश अरोड़ा ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के कारण पुतलों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. उन्होंने दर्शकों को आश्वासन देते हुए कहा, “दर्शकों को निराश नहीं होने दिया जाएगा. आयोजक कमेटी की बैठक चल रही है. शाम को रावण भी मरेगा और पुतला भी दहन किया जाएगा.”आयोजकों का कहना है कि वे शाम तक वैकल्पिक व्यवस्था कर लेंगे ताकि परंपरा का निर्वहन हो सके.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

13 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

13 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

18 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

19 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

19 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago