Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड : 26 जुलाई को देहरादून में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

DEHRADUN : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे ध्यान में रखते हुए देहरादून में 26 जुलाई को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में देहरादून के विभिन्न इलाकों में करीब 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को देहरादून जनपद में भारी बारिश और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जनपद के कई हिस्सों में जलभराव और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए 26 जुलाई को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो सकती है।

आदेश के मुताबिक देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 26.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।बता दें कि 23 जुलाई को भी बारिश की चेतावनी के साथ स्कूल बंद रखे गए थे। लेकिन उस दिन दून में धूप खिली और बारिश नहीं हुई।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

2 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

4 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

4 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

4 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago