लखनऊ: चुनाव आयोग 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण को आयोजित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। चुनाव के दिन के कारण, यानी कल मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ और देश भर के 88 लोकसभा सीटें वाले क्षेत्रों में सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और संस्थान बंद रहेंगे। इसका कारण है कि चुनाव के दिन स्कूलों और संस्थानों को मतदान केंद्रों के रूप में व्यवस्थित कर दिया जाता है।
इस साल, वोटिंग 7 चरणों में होनी है जो करीबन 3 महीनों में आयोजित की जाएगी। देश में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ, इस दिन अरुणाचल, असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत 21 राज्यों की 102 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। अब दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 88 सीटों पर कल मतदान होगा। बता दें कि इससे पहले 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, पर मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बीएसपी के उम्मीदवार की मौत हो गई, इस कारण इलेक्शन कमीशन ने यहां चुनाव को बढ़ा कर 7 मई कर दिया।
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…
सार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी रैली में सीएम धामी के काम की…
सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…