Web Stories

भारत का सबसे रहस्यमयी मंदिर, यहाँ देखना मना है!

आज हम आपको ले चलेंगे उस देवभूमि की गोद में, जहां सदियों से एक रहस्य दबा है.
एक ऐसा रहस्य जिसे आंखें खोलकर देखना मना है।

गढ़वाल हिमालय की ऊँची चोटियों के बीच,
उत्तराखंड के चमोली जिले के वाण गांव में स्थित है,
लाटू देवता का मंदिर।
यह मंदिर जितना प्राचीन है, उससे कहीं ज्यादा रहस्यमयी भी।

यहां ना तो कोई देवता के दर्शन कर सकता है…
और ना ही पुजारी बिना आंखों पर पट्टी बांधे पूजा कर सकते हैं।
जी हां, यहां पूजा होती है बंद आंखों और बंधे मुंह से।

लेकिन क्यों?
इसके पीछे छुपा है एक पौराणिक रहस्य।

माना जाता है कि लाटू देवता, इस क्षेत्र की आराध्य देवी नंदा देवी के धर्म भाई थे।

कथा के अनुसार, जब देवी पार्वती अपने ससुराल, यानी कैलाश जा रही थीं —
तो उन्हें भाई की कमी महसूस हुई।
तब उन्होंने कन्नौज की रानी के दो पुत्रों में से एक को धर्म भाई बनाया —
और वही बने लाटू देवता।

लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने सब कुछ बदल दिया।

कहते हैं, जब लाटू देवता अपनी बहन नंदा देवी के साथ इस क्षेत्र से गुजर रहे थे,
उन्हें प्यास लगी।
एक घर से उन्होंने पानी मांगा —
लेकिन गलती से उन्हें शराब पीला दी गई।
नशे में उन्होंने उत्पात मचा दिया।

इससे नंदा देवी अत्यंत क्रोधित हो गईं।
उन्होंने उन्हें एक खंभे से बांध दिया —
और आदेश दिया कि वे इस वाण गांव में रक्षक के रूप में सदा के लिए रहेंगे।

आज भी यही माना जाता है कि
लाटू देवता मंदिर में वास करते हैं…

और उनका तेज इतना प्रचंड है कि
जो भी व्यक्ति गर्भगृह को देखेगा, वह अंधा हो सकता है।

यहां के पुजारी भी आंखों पर पट्टी, और मुंह पर कपड़ा बांधकर पूजा करते हैं।
क्योंकि यह विश्वास है कि
अगर उनके सांस की भी छाया देवता को छू गई —
तो अनिष्ट हो सकता है।

माना जाता है कि गर्भगृह में एक दिव्य नागमणि है —
जिसका तेज किसी भी साधारण मानव की क्षमता से बाहर है।

और यही कारण है कि —
यह मंदिर ना केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि रहस्यों की जिंदा मिसाल भी।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

9 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

9 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

13 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

15 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

15 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago