sports news

सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वूमेन ट्रॉफी: कल से देहरादून में जुटेंगी दिग्गज महिला क्रिकेटर्स

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल से बीसीसीआई का बड़ा क्रिकेट इवेंट शुरू होने जा रहा है। सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वुमेन ट्रॉफी का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को मिली है। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में पहली बार महिला खिलाड़ी भी पुरुषों की तरह रेड बॉल से क्रिकेट खेलेंगी।

25 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में चार टीमें—ए, बी, सी और डी हिस्सा लेंगी। ए और बी टीम का मुकाबला क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में होगा, जबकि सी और डी टीम का मैच अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। प्रत्येक मैच तीन दिन तक चलेगा।टूर्नामेंट के तहत 31 मार्च से 2 अप्रैल और 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई के सचिव माहिम वर्मा ने इस सीरीज को लेकर खुशी जाहिर की और इसे महिला क्रिकेट के लिए एक अहम कदम बताया।

इस सीरीज में महिला क्रिकेट में रेड बॉल की वापसी होने जा रही है. यह एक नई शुरुआत है. 25 मार्च से 8 अप्रैल होने वाली यह सीरीज देहरादून के क्रिकेट स्टेडियम रायपुर और अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा.

माहिम वर्मा, बीसीसीआई सचिव

इस सीरीज में महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा. इस प्रकार के आयोजन उत्तराखंड में होने से यहां के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. सीएयू सचिव माहिम वर्मा ने बताया इसमें जमीमा, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा, हरलीन देवल जैसी बड़ी खिलाड़ी भी भाग लेंगी. साथ ही राघवी बिष्ट, प्रेमा रावत नंदिनी कश्यप जैसी उत्तराखंड की तीन खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी. सीनियर वुमेन की मुख्य कोच अनघा देशपांडे और फीजियो मीनाक्षी नेगी भी इसमें शामिल होंगी.

डब्ल्यूपीएल में खेल रही कई खिलाड़ी भी इसमें खेलती नजर आएंगी. मल्टी डे क्रिकेट से महिला खिलाड़ियों में निखार आएगा. इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रदर्शन और भी बेहतर होगा.CAU के सचिव माहिम वर्मा ने कहा कि सीएयू में मेजबानी की सभी तैयारियां पूर्ण पूरी कर ली हैं. इससे उत्तराखंड में खेल के साथ साथ रोजगार तथा पर्यटन के भी अवसर विकसित होंगे.

बीसीसीआई अभी तक रेड बॉल क्रिकेट केवल पुरुष वर्ग के लिए ही आयोजित करता था. महिलाओं के लिए पूर्व में एकाध घरेलू सीरीज रेड बॉल से शुरू हुई लेकिन फिर उन्हें बंद कर दिया गया. अब बोर्ड पुरुष और महिला खिलाड़ियों को एक सी सुविधा दे रहा है. अभी तक महिला खिलाड़ी वनडे और T20 फॉर्मेट में प्रतिभा कर रही थी , लेकिन अब उनके लिए मल्टी डे सीरीज दोबारा शुरू की जा रही है.

गिरीश गोयल, अध्यक्ष, सीएयू


अंडर -14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी का आयोजन: अंडर 14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के लिए आगामी तीन, चार तथा पांच अप्रैल को ट्रायल है. बीसीसीआई अप्रैल से मैच शुरू है।.कुल छह टीम प्रतिभाग कर रही है. मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , राजस्थान, विदर्भ से कुल छह टीमें भाग लेंगी. इसकी दून क्रिकेट एकेडमी, आयुष क्रिकेट एकेडमी , छिद्दरवाला मे ये मैच आयोजित किये जाएंगे. पहली बार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को अंंडर 14 राज सिंह डुंगरपुर ट्रॉफी की मेजबानी मिली है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

10 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

16 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

16 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago