देहरादून: शिक्षा विभाग में त्रिस्तरीय कैडर बनेगा। इसके ड्राफ्ट को शिक्षक संगठन के सुझाव के बाद अंतिम रूप देकर इसे शासन को भेजा जाएगा। यह कहना है जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन का। संगठन के मुताबिक शिक्षा निदेशालय में विभाग के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक शिक्षक संगठन की 21 सूत्री मांगों पर विभाग के साथ बैठक हुई। बेसिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा, विभाग में त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था लागू होने से पहले सभी शिक्षक संगठनों को विश्वास में लिया जाए।
बैठक में समग्र शिक्षा के शिक्षकों को समय पर वेतन दिए जाने, ओपीडी सहित केंद्र के समान पदों पर चिकित्सा सुविधा देने, 17140 वेतनमान के मसले का निपटारा करते हुए शिक्षकों से की जा रही वसूली पर रोक लगाने आदि मांगों को उठाया गया।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि शासन स्तर के मामलों के निपटारे के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा। जबकि शिक्षा महानिदेशालय स्तर के प्रकरण, महानिदेशालय स्तर से निपटाए जाएंगे।
देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…
रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…
चीनी स्टॉक पर खड़गे को जवाब: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, मोदी सरकार में…
पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…
हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…