Categories: states news

Trekker Dies In Himachal: हामटा की ट्रेकिंग पर गई महाराष्ट्र की युवती की मौत

मनाली: हामटा पास में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में महाराष्ट्र की एक युवती की ट्रेकिंग के दौरान मौत हो गई है। शबनम मोहम्मद असलम अंसारी, जो 32 वर्षीय थीं, उनकी मौत का कारण हाई अल्टीच्यूट सिकनेस (ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से होने वाली बीमारी) होने की आशंका है. उनकी अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई

पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. इस घटना ने ट्रेकिंग समुदाय को एक बार फिर यह याद दिलाया है कि ऊंचाई पर ट्रेकिंग करते समय अत्यधिक सावधानी और तैयारी की जरूरत होती है।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय शबनम मोहम्मद असलम अंसारी पत्नी राकेश निवासी बी 108, भागेश्री गीता नगर कालोनी, कपोलबाड़ी समोर, भायंदर बेस्ट ठाणे महाराष्ट्र 32 कोगीं के ग्रुप के साथ ट्रेकिंग पर गई थी। सोमवार सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। महिला को अस्पताल लेकर आये व्यक्ति शुभाष चंद पुत्र मेहर चंद निवासी गांव रुमसु जिला कुल्लू ने पुलिस को बयान दिया है कि वह करीब दस साल से कैलाश रथ एडवेंचर कंपनी में ट्रेकिंग का कार्य करता है। आठ जून को ग्रुप इंस्ट्रक्टर की अगुवाई में ट्रेकिंग के लिए ग्रुप लेकर निकले। आज सुबह हरिश से संदेश आया कि एक युवती शबनम मोहम्मद असलम अंसारी को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है और हामटा के समीप बालु का घेरा में पहुंच जाएं। वह टीम के साथ वहां पहुंचे और उसे अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आशंका हैं कि हाई अल्टीच्यूट सिकनेस की वजह से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Tv10 India

Recent Posts

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

9 mins ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

14 mins ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

21 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

21 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

21 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago