Categories: Business

चांदी की कीमत 900 रुपये उछली, सोना भी हुआ महंगा, जानें लेटेस्ट रेट

New Delhi: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये मजबूत होकर 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये की तेजी के साथ 92,300 रुपये प्रति किलो हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये अधिक है।’’ 

अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,332 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर अधिक है। एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अमेरिकी प्रतिभागियों के जूनटीन्थ की छुट्टियों से वापस लौटने पर सोने की कीमतें सकारात्मक रहीं, क्योंकि खरीदारी की भावना थी। यह कमजोर खुदरा बिक्री के आंकड़ों और कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों से प्रेरित थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ रही हैं, लेकिन अगर कोई अमेरिकी फेडरल रिजर्व सदस्य सितंबर से आगे देरी का संकेत देता है, तो सोने में मुनाफावसूली की संभावना है।’’ इसके अलावा, चांदी 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में यह 29.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 393 रुपये की तेजी के साथ 72,125 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 393 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,125 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 14,727 लॉट का कारोबार हुआ। 

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

8 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

8 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

8 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago