states news

इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन का अमरोहा में एक्सीडेंट, कैंटर से टकराई कार, दिल्ली रेफर

देहरादून: इंडियन आइडल विजेता उत्तराखंड निवासी पवनदीप का अमरोहा में एक्सीडेंट हुआ है. बताया जा रहा है कि उनकी कार कैंटर से जा टकराई. घटना के वक्त कार में पवनदीप और उनके दो साथी मौजूद थे. सभी इस भयंकर एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गये हैं. सभी को पहले आईसीयू में भर्ती करवाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद पवनदीप राजन और उनके दो साथियों अजय महर व कार चालक राहुल सिंह को दिल्ली रेफर कर दिया गया है. सीएम धामी ने पवनदीप राजन के जल्द ठीक होने की कामना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

जानकारी के अनुसार, पवनदीप राजन अपने दो साथियों के साथ उत्तराखंड से नोएडा की ओर जा रहे थे. देर रात करीब 2:30 बजे अमरोहा में हाईवे किनारे उनकी कार एक खड़े कैंटर से जा टकराई, जिसमें तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गये. कैंटर हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़ा था. आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवनदीप राजन और उनके घायल साथियों को हॉस्पिटल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ही दिल्ली रेफर कर दिया गया है. अभी सिंगर पवनदीप राजन को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां डॉक्टर उनकी सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, पवनदीप के दोनों पैर में फैक्चर हुआ है. सिर पर भी चोट लगी है.

जानें कौन हैं पवनदीप राजन: पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं. उनके पापा सुरेश राजन कुमाऊं के सिंगर हैं. पवनदीप राजन की नानी भी फोक सिंगर थीं. पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिला है. उन्हें उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही म्यूजिक सिखाया. पवनदीप राजन गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं. वह कई सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं. वो 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं. वे इंडियन आइडल 12 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

52 mins ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

1 hour ago

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

21 hours ago