मिलर ने पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
सितारगंज। एक राइस मिलर का चावल लेकर ट्रक चालक लापता हो गया। मामला तब सामने आया, जब फर्म से भुगतान नहीं हुआ और संपर्क करने पर पता चला कि चावल पहुंचा ही नहीं है। मिलर ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।
वार्ड 10 निवासी अमित कुमार मित्तल पुत्र शिवकुमार मित्तल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सरकड़ा गांव में अमरिया मार्ग पर उनकी एमबी एग्रो के नाम से फर्म है। जहां से ब्रोकर के थ्रू माल भेजते हैं। रुद्रपुर निवासी ब्रोकर दीपक अग्रवाल ने 420 क्विंटल टुकड़ा चावल का सौदा किया था। जिसकी कीमत 939817 रुपए है। बीते 5 फरवरी को ब्रोकर दीपक ने ट्रांसपोर्टर कय्यूम के माध्यम से दोपहर 2:00 बजे ट्रक प्लांट पर भेज दिया था। जो चावल लेकर हरियाणा रवाना हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी जब पेमेंट नहीं मिला तो उन्होंने ब्रोकर और ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया। पता चला कि अब तक माल हरियाणा नहीं पहुंचा है। अमित कुमार मित्तल ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आगामी 19…
नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल):विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया विधि-विधान के साथ शुरू…
रामनगर (नैनीताल) | नैनीताल जिले के रामनगर में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ…