UTTARAKHAND

‘पालिका जनता के द्वार’ के 5वें चरण में वार्ड– 8 की समस्याओं का समाधान

पौड़ी। नगर पालिका की पहल ‘पालिका जनता के द्वार’ के 5वें चरण का आयोजन आज वार्ड नंबर 8 में किया गया। इस कार्यक्रम में पालिका के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। वार्डवासियों ने मुख्य रूप से सफाई और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं को उठाया, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान दो स्थानों पर पोल की मांग सामने आई, जिसे तीन दिन में पूरा करने के लिए पालिका के स्टोर प्रभारी को निर्देश दिए गए। जल निगम द्वारा कई स्थानों पर सड़क और सीडीओ को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष ने तीन दिन के भीतर कार्य पूरा करने का आदेश दिया। इसके अलावा, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को तुरंत ठीक करने के लिए पालिका की स्ट्रीट लाइट टीम को बोला गया।

पानी की लीकेज की समस्या पर जल संस्थान के जेई रवि दत्त ने तत्काल सुधार का आश्वासन दिया। गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर पालिका के JE को 15 दिन के भीतर प्रभावित क्षेत्र में फिल्टर लगाने के निर्देश दिए गए। वार्ड में दो स्थानों पर चौपाल का भी आयोजन हुआ, जहाँ लोगों ने अपने सुझाव दिए, जिन्हें भविष्य की योजनाओं में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और पालिका टीम के साथ-साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह, जल संस्थान के अवर अभियंता रवि दत्त, पालिका के अवर अभियंता आरिफ हुसैन, सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार, प्रधान सहायक हरीश नेगी, प्रदीप रावत, विनोद गोसाई और सौरभ भंडारी मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

23 mins ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

1 hour ago

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

18 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

18 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago