UTTARAKHAND

एसएसपी के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता परखने के निर्देश

एसएसपी के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता परखने के निर्देश
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने सोमवार को कोतवाली सितारगंज के अंतर्गत सिडकुल, शक्तिफार्म और सड़कड़ा पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने चौकियों की सुरक्षा व्यवस्था, शस्त्रागार और जन-शिकायतों के निस्तारण की प्रगति को बारीकी से परखा।

एसएसपी ने चौकियों में चल रहे निर्माण कार्यों का गहनता से जायजा लेते हुए कार्य को उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

लापरवाही पर नपेगे जिम्मेदार: एसएसपी
अभिलेख और स्वच्छता: सरकारी रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और चौकी परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखने की हिदायत दी गई।

शस्त्रों की सुरक्षा: शस्त्रागार का निरीक्षण कर हथियारों के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।

पब्लिक डीलिंग: फरियादियों की शिकायतों का पारदर्शी और त्वरित निस्तारण करने को कहा।

काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं > “निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। चौकियों में आने वाले हर फरियादी को न्याय मिले और पुलिसिंग चुस्त-दुरुस्त रहे, लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

— अजय गणपति, एसएसपी (ऊधमसिंह नगर)

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

1 hour ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

21 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

21 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

24 hours ago