देहरादून: पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे देहरादूनवासियों को आज सुबह हुई बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल और टिहरी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है, जबकि प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे और तेज धूप के कारण पारा लगातार चढ़ रहा था। हालांकि, पर्वतीय जिलों में भी आंशिक बादल छाए हुए थे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही थी, जो उमस को और बढ़ा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है।
केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में भी मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जून के मध्य तक मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। आमतौर पर केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड तक आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है। इससे पहले प्री-मानसून शावर के तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। विशेष रूप से उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मई महीने के तीसरे सप्ताह से ही पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून की बौछारें तेज हुई हैं, जो अब मैदानी इलाकों को भी भिगो रही हैं और तपती गर्मी से कुछ हद तक निजात दिला रही हैं।
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…