UTTARAKHAND

उत्तराखंड का मौसम 25 मई 2025:देहरादून में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

देहरादून: पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे देहरादूनवासियों को आज सुबह हुई बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल और टिहरी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है, जबकि प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे और तेज धूप के कारण पारा लगातार चढ़ रहा था। हालांकि, पर्वतीय जिलों में भी आंशिक बादल छाए हुए थे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही थी, जो उमस को और बढ़ा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में भी मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जून के मध्य तक मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। आमतौर पर केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड तक आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है। इससे पहले प्री-मानसून शावर के तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। विशेष रूप से उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मई महीने के तीसरे सप्ताह से ही पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून की बौछारें तेज हुई हैं, जो अब मैदानी इलाकों को भी भिगो रही हैं और तपती गर्मी से कुछ हद तक निजात दिला रही हैं।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

21 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

21 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

1 day ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago