पौड़ी में 300 छात्र-छात्राओं को चीन की मंदारिन भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बच्चों को रोजगार के अवसर मिल सकें.
श्रीनगर: पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनके कौशल विकास को प्राथमिकता देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 300 छात्र चीन की मंदारिन भाषा सीखेंगे, जिससे उन्हें नए रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
छात्रों को मंदारिन भाषा का प्रशिक्षण दून विश्वविद्यालय और डाइट के माध्यम से दिया जाएगा। पिछले वर्ष भी जिले में 100 छात्रों को इस भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि यह पहल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
मंदारिन भाषा चीन में बोली जाने वाली ग्लोबल इकोनॉमी की दूसरी सबसे बड़ी भाषा है, और इसके वैश्विक प्रभाव को देखते हुए यह पहल छात्रों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर तलाशने में भी सहायक होगी।
आशीष चौहान ने बताया कि ग्लोबल बाजार में चीनी भाषा का विशेष महत्व है, इसलिए छात्र भविष्य में इसका लाभ उठा सकते हैं. यदि किसी छात्र को मंदारिन सीखने के बाद इसी में भविष्य बनाना है, तो ऐसे छात्रों के लिए दून विश्वविद्यालय द्वारा कुछ एनजीओ के माध्यम से स्कॉलरशिप दिलाने का प्रयास भी किए जा रहा है. उन्होंने कहा कि मंदारिन चीन, ताइवान और सिंगापुर की आधिकारिक भाषा है. इसके अलावा मलेशिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मंगोलिया और फिलीपींस में भी मंदारिन बोलने वाले लोग मिल जाते हैं.
इस पहल के माध्यम से पौड़ी जिले के छात्र एक नई दिशा की ओर अग्रसर हो सकते हैं, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा।
पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…
देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड कायम करने के लिए भारतीय जनता…
रुद्रपुर/किच्छा। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने…
चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह से प्लास्टिक…
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय स्थित मुख्य मोक्ष धाम, केदारघाट से एक विचलित करने वाली खबर सामने आ…