Categories: UTTAR PRADESH

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: इस जिले में एक लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल,मिलेगी सरकार की तरफ से सब्सिडी

बरेली:प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बरेली जिले में एक लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। योजना के तहत दो किलोवाट पर 90 हजार व एक किलोवाट पर 45 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जा रही है।नेडा के परियोजना अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पीएमसूर्याघर.जीओवी.इन (अंग्रेजी में) वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद एक मेसेज मोबाइल फोन पर आएगा। मेसेज आने का मतलब आपका नाम योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल हो गया है। वेबसाइट पर वेंडरों के नाम की सूची है। इनसे सोलर पैनल खरीदे जा सकते हैं।

1.30 लाख रुपये में 90 हजार सब्सिडी
इसमें दो किलोवाट का सोलर पैनल 1.30 लाख रुपये में लगाया जा रहा है। इसमें 90 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसी तरह से एक किलोवाट का सोलर पैनल करीब 65 हजार का लगेगा। इसके लिए 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। पैनल लगवाने के बाद पात्र के घर पर मीटर लगाया जाएगा। इस मीटर में यह पता चल जाएगा कि कितनी बिजली का उत्पादन हुआ व कितनी की खपत हुई। 

नेडा के परियोजना अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में एक लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आने शुरू हो गए हैं। बिजली निगम को इसका नोडल बनाया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

10 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

10 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

11 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

11 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

16 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

16 hours ago