Categories: UTTARAKHAND

कैंची धाम का स्थापना दिवस: भक्तिमय माहौल में बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़

विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस हर साल 15 जून को एक विशाल मेला लगता है

नैनीताल:कैंची धाम, जो कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौली महाराज के नाम से सम्मानित है, आज अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है। सुबह के 5.30 बजे, मंदिर में बाबा को भोग लगाने के पश्चात्, मालपुए के प्रसाद का वितरण प्रारंभ हो गया।सुबह 5:00 से कैंची धाम में 5 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन भक्तों की लगने लग गई थी.सुबह पांच बजे से बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि बाबा को भोग लगाने के साथ मेला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि रात 9 बजे तक मालपुए का प्रसाद बंटेगा। उन्होंने कहा कि इस बार 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 

नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम मंदिर का आज 60 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में नीब करौरी बाबा के दरबार के लिए देर रात से ही आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है. मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद गई है. कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है, इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं से लग गया था. देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया. बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज रहा है.

आज शनिवार को कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. रात से भक्तों की बाबा के दर्शन के लिए कतार लगी हुई है. कैंची धाम में सुबह 5 बजे पूजा अर्चना के बाद बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के बाद कैंची मंदिर के द्वार खोल दिए गए. श्रद्धालुओं को मालपुओं का प्रसाद बांटना शुरू किया गया. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस प्रशासन की टीम भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटी हुई हैं. श्रद्धालुओं को भवाली मंदिर तक शटल सेवा के माध्यम से लाने ले जाने का काम किया जा रहा है.

 श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट के अलावा जिले का पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मेले की व्यवस्थाएं बनाने के लिए मंदिर परिसर में डेरा डाले हुए हैं. कैंची धाम मेले की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. शनिवार देर शाम तक श्रद्धालुओं का यहां पहुंचने का क्रम जारी रहेगा. रात 9:00 बजे तक लोग मंदिर में बाबा का दर्शन कर सकेंगे.

कैंची मेले की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मोर्चा संभाले हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़ना पड़े इसके लिए टीम लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सुबह 8.30 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर लौट चुके हैं।

Tv10 India

Recent Posts

जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई कीड़े से बचाव की दवा, अभियान का आगाज

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: जनपद के 6 लाख से अधिक बच्चों को स्वस्थ बनाने का…

2 hours ago

विकास कार्यों में ढिलाई पर बिफरे डीएम, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्करुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए…

2 hours ago

उत्तराखंड में CM योगी: अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, CM धामी ने किया स्वागत; दोनों मुख्यमंत्रियों ने ओपन जिम में की एक्सरसाइज

खास बातें: पैतृक गांव में योगी: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय निजी दौरे पर…

2 hours ago

केदारनाथ: मंदाकिनी नदी में कचरा फेंका तो खैर नहीं, प्रशासन सख्त

 केदारनाथ में नदी-पहाड़ियों को कूड़ादान समझने वालों पर कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई…

2 hours ago

15 जून के बाद कॉर्बेट में ‘नो एंट्री’: ढिकाला जोन बंद होने से पहले टाइगर सफारी के लिए उमड़ा हुजूम

खास बातें: अलर्ट: मानसून के चलते 15 जून से 15 नवंबर तक बंद रहेगा कॉर्बेट का…

3 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर @ 1 Year: जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, हमेशा के लिए बदल गई देश की रक्षा रणनीति

खास बातें: श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे होने पर सशस्त्र बलों…

5 hours ago