Categories: UTTARAKHAND

भूस्खलन जोखिम क्षेत्रों में होगा तकनीकी विश्लेषण, सीएम ने दिए उन्नत अलर्ट सिस्टम विकसित करने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा मार्ग की मरम्मत के साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और बारिश की स्थिति का तकनीकी अध्ययन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को वरुणावत पर्वत के भूस्खलन क्षेत्र के तकनीकी अध्ययन के लिए आईआईटी रुड़की और टीएचडीसी के साथ सहयोग करने के साथ ही, पूर्व में हुए अध्ययनों का भी संज्ञान लेने का निर्देश दिया है, ताकि भूस्खलन क्षेत्र के उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

सीएम धामी ने ये निर्देश आपदा प्रबंधन और पुनर्वास से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान शासन और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए। उन्होंने जानकीचट्टी और आसपास के क्षेत्रों के उपचार और विस्तारीकरण के कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भूस्खलन क्षेत्रों की सूची तैयार करने और बरसात समाप्त होते ही सड़क मरम्मत समेत अन्य पुनर्निर्माण योजनाओं पर तेजी से काम करने के लिए टेंडर प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूस्खलन से संबंधित चेतावनी प्रणाली को विकसित करने और आपदा की चुनौतियों का आपसी समन्वय से सामना करने पर जोर दिया।

ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सात-आठ जुलाई को सितारंगज, टनकपुर, बनबसा और तराई-भाबर के क्षेत्रों में दशकों बाद भारी मात्रा में पानी जमा होने और बाढ़ की स्थिति पैदा होने के अध्ययन की जरूरत बताई। उन्होंने जल निकासी प्रणाली और ड्रेनेज सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों की तुरंत मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। भले ही हम आपदा को रोक नहीं सकते, लेकिन पीड़ितों की मदद करके उसके प्रभाव को कम कर सकते हैं। सचिव आपदा प्रबंधन, विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा मद में धनराशि वृद्धि से क्षतिग्रस्त संपत्तियों, आवासीय भवनों के पुनर्निर्माण और मूलभूत सेवाओं को सुचारू करने में मदद मिलेगी।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

6 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

6 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

6 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

7 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

11 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

12 hours ago