अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राज्य की सत्ता में वापसी के बाद से ही विकास की दिशा में अग्रसर हैं। अब उन्होंने राजधानी अमरावती को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में तेजी से कार्यान्वयन के लिए उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं, सीएम नायडू की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तार से।
अमरावती का ‘AI’ प्रतीक चिन्ह बनाने का निर्देश
गुरुवार को मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों के साथ एक बैठक में अमरावती को AI शहर के रूप में विकसित करने का खाका पेश किया। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर का एक विशिष्ट लोगो डिजाइन किया जाए, जिसमें ‘A’ और ‘I’ का संयोजन हो, ताकि यह प्रतीक चिन्ह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का संदेश स्पष्ट रूप से दे सके। नायडू का मानना है कि ऐसा लोगो अमरावती की नई पहचान को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से पेश करेगा।
हर क्षेत्र में हो प्रौद्योगिकी का समावेश- सीएम नायडू
सीएम नायडू ने समीक्षा बैठक में नगर प्रशासन मंत्री पी नारायण और राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि अमरावती को एक ऐसी आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जहां प्रौद्योगिकी का समावेश हर कोने में हो। उनकी सोच है कि शहर का हर हिस्सा स्मार्ट और तकनीकी रूप से सशक्त हो, जिससे अमरावती का विकास नए आयाम छू सके।
अमरावती को ‘देवताओं की राजधानी’ बताते हुए सीएम नायडू ने कहा कि पिछली सरकार के गलत नीतियों ने इस ऐतिहासिक शहर को नुकसान पहुंचाया है, जिसे अब सुधारने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा में मेट्रो रेल परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के भी निर्देश दिए, ताकि राज्य में विकास की रफ्तार को और बढ़ाया जा सके।
अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…
ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…
देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…
देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…