-वरदान संस्था ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व संगठनों से साथ 100 रक्तदाताओं का ग्रुप किया तैयार
देहरादून। उत्तरकाशी के धराली समेत अन्य हिस्सों में आई आपदा के घायलों को जरूरत के समय ब्लड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वरदान संस्था ने ब्लड उपलब्ध कराने के लिए 100 लोगों का डोनर ग्रुप तैयार किया है, जो जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करेंगे। राजधानी के कई शैक्षणिक संस्थान व संगठन भी इस पावन अभियान में वरदान संस्था को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
संस्था के सचिव अनिल चन्दोला ने बताया कि उत्तरकाशी में आई आपदा में कई लोगों के घायल होने का अंदेशा है। इन घायलों को तत्काल ब्लड की आवश्यकता पड़ सकती है। इसको देखते हुए संस्था ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व संगठनों के सहयोग से 100 रक्तदाताओं की एक सूची तैयार की है, जो रक्तदान कर जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि इसमें सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस एकेडमी, नींबूवाला स्थित डीडी कॉलेज और दून क्लब ऑफ स्पोर्ट्स एंड हेल्थ, माया ब्लड डोनर ग्रुप समेत अन्य शैक्षणिक संस्थान व संगठन भी सहयोग करेंगे।
अनिल चन्दोला ने बताया कि अन्य शैक्षणिक संस्थानों व संगठनों से भी वार्ता की जा रही है ताकि 500 से ज्यादा रक्तदाताओं को चिन्हित कर उनसे रक्तदान में सहभागिता करवाई जा सके।
बदरीनाथ: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बदरीनाथ धाम में मंदिर तक…
नई दिल्ली: बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते बिजली के बिल ने अगर आपके घर का बजट…
देहरादून: उत्तराखंड में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए आने…
भूमि सीमा का निरीक्षण करते राजस्व व बीआरओ की टीम उत्तरकाशी: पिछले साल अगस्त माह में…
पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…
देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…