Categories: UTTARAKHAND

रंग ला रही शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम

– शहर को स्वच्छ बनाने की जिलाधिकारी व नगर पालिका के अभियान से जुड़ रहे हैं शहरवासी
– स्वच्छता अभियान के बाद जिलाधिकारी ने पर्यावरण मित्रों को बांटी मिठाई

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान के शहर को साफ स्वच्छ रखने की मुहिम रंग ला रही है। शहरवासी नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं। वहीं सब भाई अभियान के बाद जिलाधिकारी ने पर्यावरण मित्रों एवं महिला समूहों को मिठाई बांटी।

बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। अभियान में शामिल लोगों ने कूड़ा-कचरा इकट्ठा कर उसे निपटाने के लिए नगर पालिका को सौंपा।

सफाई अभियान: नागरिकों ने दिखाया जोश

सफाई अभियान में शामिल नागरिकों ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। अभियान के दौरान पर्यावरण मित्रों के अलावा महिला समूह की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
उन्होंने स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस अभियान से शहर की सुंदरता में चार चांद लग गए।

यहां चलाया गया अभियान

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पावर हाउस मार्ग पर पुष्प वाटिका के पास सफाई अभियान चलाया गया।

यह लोग रहे मौजूद

जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान के अलावा विधायक राजकुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामचंद्र सेठ, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी, प्रीतम सिंह नेगी, ज्योति प्रसाद उनियाल आदि मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

6 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

6 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

14 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

16 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

16 hours ago