UTTARAKHAND

पहलगाम नरसंहार के विरोध में तिलक रोड व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकाला

देहरादून में पहलगाम नरसंहार के विरोध में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी और क्षेत्रवासी

देहरादून। तिलक रोड व्यापार मंडल ने पहलगाम में हुए नरसंहार के विरोध में एक श्रद्धांजली सभा आयोजित की। इसमें क्षेत्र के व्यापारी और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

सभा के दौरान तिलक रोड पर कैंडल मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व महामंत्री वीरेश जैन ने किया। बिंदाल तिराहे पर क्षेत्रवासियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, कुछ देर मौन रख कर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में प्रदेश संरक्षक अनिल गोयल, अध्यक्ष विपिन नागलिया, महामंत्री सुनील मैसोन, युवा अध्यक्ष द्रोण गुलाटी, तिलक रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश गुप्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर तिलक रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं फिर ना हो सके।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

7 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

8 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

8 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

9 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

9 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago