Categories: UTTAR PRADESH

राम मंदिर अयोध्या से उनकी ससुराल नेपाल के जनकपुर जाएगी ट्रेन, IRCTC से होगी बुकिंग

Ayodhya to Janakpur : अयोध्‍या से जनकपुरी तक 22 कोच वाली ट्रेन प्रस्‍तावित है. इस ट्रेन में जनरल, एसी और स्‍लीपर कोच होंगे. यह देश की पहली ट्रेन होगी, जो जनकपुर तक जाएगी.

अयोध्‍या: अयोध्‍या से जनकपुर तक ट्रेन प्रस्‍तावित है. इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है. अब टिकट बुकिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय क्षेत्र में पड़ने वाले स्‍टेशनों से इस ट्रेन की बुकिंग वर्तमान सिस्‍टम से ही होगी. वहीं, नेपाल क्षेत्र में पड़ने वाले स्‍टेशनों से इस ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी के जरिए होगी. दोनों देशों के रेल अधिकारियों में यह सहमति बन गई है. अब इस ट्रेन के समय को लेकर दोनों देशों में बातचीत होनी है. 

22 कोच वाली ट्रेन चलाने की योजना

अयोध्या से जनकपुरी तक 22 कोच वाली ट्रेन की योजना तैयार हो गई है। इस ट्रेन में जनरल, एसी और स्लीपर कोच होंगे। यह ट्रेन देश की पहली होगी जो जनकपुर तक जाएगी। भारतीय सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन में जयनगर आखिरी स्टेशन होगा। इसके बाद जयनगर से जनकपुर धाम तक दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का आयोजन होगा। नार्दर्न और एनईआर ने इस ट्रेन के लिए रूट तैयार कर लिया है।

यह है ट्रेन रूट

नार्दर्न रेलवे अयोध्या से जनकपुर तक 03219-03220 नंबर की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर रूट तैयार कर रही है। इस ट्रेन को शुरुआत में सप्ताह में एक दिन स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। ट्रेन अयोध्या से निकलेगी, और गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा को छूकर जयनगर तक जाकर अपने मंजिल जनकपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अयोध्या से जनकपुर तक करीब 22 घंटे का सफर करेगी।

पूर्वांचल के लोगों को होगा फायदा

इस ट्रेन के चलने से दोनों देशों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद पूर्वांचल के लोगों को माता सीता के धाम तक जाने में आसानी होगी। श्रद्धालु जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम के धाम की यात्रा करेंगे, तो उन्हें अब जनकपुर और सीतामढ़ी का भी दर्शन करने का मौका मिलेगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago