Categories: Business

अंबानी परिवार के इस सदस्य के पास भारत की सबसे महंगी कार

नीता अंबानी के पास देश की सबसे महंगी कार Audi A9 Chameleon है जिसकी कीमत करीब 90 करोड़ रुपये है. यह कार 600 हॉर्सपावर जनरेट करती है. साथ ही इसमें केवल 2 ही दरवाजे दिए गए हैं.

नई दिल्ली: मुकेश और नीता अंबानी विश्व के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 122.6 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपये से अधिक) है। यह धन उनकी शानदार जीवनशैली को छोड़कर, उनके विशेष कार संग्रह और गहनों से भी प्रकट होता है। मुकेश और नीता अंबानी के बच्चों, आकाश, ईशा और अनंत के पास भी ऐसी ही शानदार कारें हैं, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल होती हैं।

अंबानी परिवार के पास कई बेशकीमती गाड़ियां हैं। इनमें से कुछ के बारे में आम आदमी ने सुना भी नहीं होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार की सबसे महंगी कार किसके पास है? यह मुकेश अंबानी की नहीं है।नीता अंबानी के पास 90 करोड़ की कार

अंबानी परिवार और भारत की सबसे महंगी कार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास है। उनके पास ऑडी A9 कैमलियन है। लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 600 हॉर्सपावर और 4.0 लीटर V8 इंजन वाली लिमिटेड एडिशन ऑडी A9 कैमलियन की कीमत 90 करोड़ रुपये है। इस कीमत में कई विमान आ सकते हैं। छोटे से मध्‍यम आकार वाले विमान की कीमत करीब 50 लाख से 20 करोड़ के बीच होती है।

नीता अंबानी की इस कार को स्पेनिश डिजाइनर डैनियल गार्सी ने डिजाइन किया है। इस कार को खासतौर पर इसके इलेक्ट्रॉनिक पेंट सिस्टम के लिए जाना जाता है। इलेक्‍ट्रॉनिक पेंट सिस्टम के जरिये ड्राइवर एक बटन दबाकर कार का बाहरी रंग बदल सकता है।

अब तक दुनिया में इनमें से केवल 11 खास कारें ही बिकी हैं। इनमें से एक नीता अंबानी के पास है। वहीं, मुकेश अंबानी के पास सबसे महंगी कार BMW 760 Li आर्मर्ड है। यह एक बुलेटप्रूफ कार है जो Z-लेवल की सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करती है।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

8 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

8 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

8 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

8 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

15 hours ago