देहरादून: आईएसबीटी देहरादून में एक अक्तूबर से अनुबंधित बसों की पार्किंग नहीं होगी। परिवहन निगम ने एमडीडीए को पार्किंग वापस कर दी है। इसके लिए निगम हर महीने 58,410 रुपये का भुगतान कर रहा था।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर की ओर से मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून, सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था। इस पार्किंग को एमडीडीए को वापस करने पर प्रबंध निदेशक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से किराए पर लिए गए पार्किंग स्थल को एमडीडीए के लिए खाली कराना है। एक अक्तूबर से आईएसबीटी में किसी भी अनुबंधित बस की पार्किंग नहीं हो सकेगी। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि अनुबंधित बस मालिकों को अपनी बसों की पार्किंग स्वयं के स्तर से कराने को कहा जाए। निगम अब एमडीडीए को पार्किंग के किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करेगा।
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…