UTTARAKHAND

UKSSSC पेपर लीक: CBI जांच कराई तो सालों तक लटक जाएगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, तो प्रदेश की सारी भर्ती प्रक्रिया कई सालों के लिए स्थगित हो जाएगी, जिसका सीधा नुकसान उन युवाओं को होगा जो भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा के करीब हैं।

शुक्रवार को एससीईआरटी सभागार में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रदेश में भर्तियों को लटकाने और बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सीएम धामी ने कहा, “ये लोग चाहते हैं कि पारदर्शी तरीके से भर्तियां न हों, इसलिए वे पेपर लीक जैसे आरोप लगाकर प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “ये वही लोग हैं जिन्हें आपने कई अन्य प्रकरणों में यह कहते सुना होगा कि सीबीआई जांच नहीं होनी चाहिए, लेकिन इस मामले में वे चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो।” उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच एक लंबी प्रक्रिया है जो कई साल तक चलती है। अगर ऐसा हुआ तो सारी भर्तियां स्थगित हो जाएंगी, जिससे राज्य के युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा, “जब मैंने 4 जुलाई 2021 को मुख्य सेवक के रूप में शपथ ली थी, तो मेरा पहला संकल्प यही था कि सरकारी विभागों के सभी खाली पदों को राज्य के युवाओं से भरा जाएगा। हम उस संकल्प को पूरा कर रहे हैं और भर्ती परीक्षाओं को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं देंगे।” उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 hour ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

2 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

2 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

5 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago