UTTARAKHAND

UKSSSC पेपर लीक केस: CM धामी का बड़ा बयान, कहा- CBI जांच कराई तो सालों तक लटक जाएगी भर्ती प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले पर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष और आंदोलन कर रहे युवाओं की CBI जांच की मांग को भर्ती प्रक्रिया में देरी करने और इसे भटकाने की साजिश करार दिया है।मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार किसी भी हाल में भर्ती परीक्षाओं को रुकने नहीं देगी और सभी खाली पदों को भरा जाएगा।

एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि CBI जांच की प्रक्रिया कई सालों तक चलती है, और इस दौरान पूरी भर्ती प्रक्रिया स्थगित हो जाती है। उन्होंने कहा, “लेकिन हम भर्ती परीक्षाओं को बिल्कुल भी नहीं रुकने देंगे और सभी रिक्त पदों को भरेंगे।”मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग पारदर्शिता के साथ हो रही भर्तियों से खुश नहीं हैं और वे युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने के लिए संगठित रूप से पेपर लीक जैसे षड्यंत्र रच रहे हैं।

‘यह पेपर लीक नहीं, नकल का मामला’

मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रकरण को “पेपर लीक” की बजाय “नकल का मामला” बताया है।उन्होंने तर्क दिया कि पेपर लीक तब माना जाता जब परीक्षा से घंटों पहले पूरा प्रश्नपत्र बाहर आ जाता।उन्होंने कहा कि इस मामले में पेपर के कुछ हिस्से ही बाहर आए और जिसे भी यह मिला, उसकी जिम्मेदारी थी कि वह तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करता, न कि घंटों तक जानकारी छिपाकर बाद में उसे वायरल करता।

सरकार की जांच पर भरोसा रखने की अपील

CBI जांच की मांग पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली और उत्तराखंड में जो लोग CBI के खिलाफ बोलते रहे हैं, वही आज इस मामले में उसी एजेंसी से जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति जीरो-टॉलरेंस की है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू है और इसके तहत 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

गौरतलब है कि UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर बेरोजगार युवा और विपक्षी दल कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और CBI जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। इस मामले में अब तक एक असिस्टेंट प्रोफेसर, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

2 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

3 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

3 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

6 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago