Categories: UTTAR PRADESH

पीलीभीत में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ी की टकराहट: रसोइया के दांत की हुई क्षति

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ियों के आपसी टकराने से मंत्री को मामूली चोटें आईं, जबकि पिछली गाड़ी में बैठे मंत्री के रसोइये का दांत टूट गया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री को हल्की चोटें आई हैं और रसोइये की स्थिति भी स्थिर है।

भाजपा नेता ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए मझोला जा रहे थे, तभी काफिले की गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। इस हादसे में मंत्री को मामूली चोटें आईं, जो गंभीर नहीं हैं। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है।

केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव शशि मोहन और काफिले में शामिल किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि इस हादसे के बाद जितिन प्रसाद बिना देर किए दूसरी कार में सवार होकर अगले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकल गए। संयोग से किसी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। शशि मोहन के अनुसार, जितिन प्रसाद का काफिला मझोला से बिरहनी की ओर जा रहा था कि तभी उनके काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई।

 उन्होंने बताया कि मंत्री जिस गाड़ी में सवार थे, वह गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। शशि मोहन ने बताया कि जितिन प्रसाद अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही बाढ़ग्रस्त इलाकों की समस्याएं जानने के बाद जितिन प्रसाद पूरे मामले में लोगों की मदद के लिए केंद्रीय व उप्र के शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराएंगे।  

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

2 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

4 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

4 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

4 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago