देहरादून।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत में सभी अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित हैं और सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करती है। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित कर भगाया जाता है, लेकिन भारत में ऐसा कभी नहीं होता। सरकार जब भी जनहित के काम करती है, तो वह हिंदू-मुस्लिम या किसी जाति-धर्म को देखकर नहीं, बल्कि पूरे देश को ध्यान में रखकर करती है।
केंद्रीय मंत्री देहरादून में आयोजित पांच दिवसीय छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ करने पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने देश की प्रगति और धर्मनिरपेक्षता पर खुलकर बात की।
महोत्सव का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार लगातार पारंपरिक शिल्प, हस्तकला, लोक संस्कृति और अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों को बढ़ावा दे रही है। इन हुनरमंदों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने ‘प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन’ (पीएम विकास) योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव देश के शिल्पकारों को विपणन (मार्केटिंग), ब्रांडिंग और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का एक बेहद महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। इस दौरान उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार की सराहना की और बताया कि उत्तराखंड इस महत्वपूर्ण आयोजन में साझेदारी करने वाला देश का पहला राज्य बना है, जो राज्य की विकासोन्मुखी और सांस्कृतिक सोच को दर्शाता है।
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन चुनिंदा अभियानों और दुष्प्रचार का कड़ा खंडन किया, जिनमें अल्पसंख्यकों के खतरे में होने का झूठा दावा किया जाता है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “कुछ लोग अमेरिका और अन्य देशों में जाकर यह नैरेटिव बनाने की कोशिश करते हैं कि भारत में सिखों को गुरुद्वारे जाने से रोका जा रहा है। ऐसे लोग विदेशों में जाकर सिर्फ और सिर्फ अपने देश की छवि खराब करने का काम करते हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने अपने निजी जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि वह खुद एक अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपने पूरे जीवन में भारत में कभी भी अल्पसंख्यक होने जैसी उपेक्षा का अनुभव नहीं किया। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए किए गए सुधारों को रेखांकित करते हुए हज यात्रा की प्रक्रियाओं में आए सकारात्मक बदलावों का भी जिक्र किया। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि देश में सिख युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए बड़े पैमाने पर कौशल विकास कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिससे उन्हें स्वावलंबी बनने में बड़ी मदद मिली है।
शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक बढ़ा खीरगंगा का जलस्तर गंगोत्री हाईवे के…
करीब 4730 हेक्टेयर वन भूमि पर बसी आबादी का होगा नियमतीकरण दशकों पुरानी मांग पूरी…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समीक्षा कर दिए विशेष निर्देश…
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी अतिथियों के ठहरने पर बिना अनुमोदन खर्च किए थे छह…
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हुई हेराफेरी के मामले की जांच अब एक बेहद…
हरिद्वार।कोटलावी नगर पुलिस ने जाली नोटों (फेक करेंसी) के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते…