UTTARAKHAND

रुड़की में ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ बड़ा एक्शन: पिरान कलियर में अवैध मजार जमींदोज, CM धामी के निर्देश पर प्रशासन सख्त

सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी अवैध मजार.

रुड़की: उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत बुधवार सुबह हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई एक मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

नोटिस के बाद भी नहीं हटा था कब्जा
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह अवैध मजार पिरान कलियर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के पास सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी। विभाग ने संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का समय दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके चलते बुधवार सुबह प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

CM धामी का स्पष्ट संदेश
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान के परिप्रेक्ष्य में अहम मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सीएम धामी ने हाल ही में कहा था कि कुछ तत्व लैंड जिहाद के जरिए सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 10,000 एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराई जा चुकी है और देवभूमि की संस्कृति बचाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

मौके पर रही भारी सुरक्षा
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी, नायब तहसीलदार यूसुफ अली, कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सहित तहसील और पुलिस की टीम मुस्तैद रही ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

12 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago